हिमस्खलन की चपेट में आई सैन्य चौकी, 3 सैनिकों की मौत
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हिमस्खलन होने से एक सैन्य चौकी उसकी चपेट में आ गई और इसमें दबकर तीन सैनिकों की मौत हो गई। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह 11 बजे माचिल सेक्टर में एक गश्ती दल के चार सैनिक बर्फ में दब गए।
यह भी पढ़ें : मेघालय चुनाव : भाजपा ने जारी की 45 उम्मीदवारों की सूची
तत्काल बचाव अभियान शुरू कर चारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद चारों सैनिक नजदीकी चौकी तक चलकर गए लेकिन अधिक चोट लगने के कारण उनमें से तीन सैनिकों हवलदार कमलेश सिंह (39), नायक बलवीर (33) और सिपाही राजिंदर (25) की मौत हो गई। तीनों सैनिक राजस्थान से थे।
सेना के अधिकारी ने बताया कि “इस हिमस्खलन में चार जवान लापता हो गए थे। सर्च ऑपरेशन के दौरान एक जवान को बचा लिया गया, जबकि एक की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य जवानों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘फसलों का एमएसपी लागत का डेढ़ गुना करना किसानों के साथ छलावा’
दो दिन पहले बुधवार को कुपवाड़ा सहित जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों में हिमस्खलन को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था। दरअसल, अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र में 6. 2 की तीव्रता वाला भूकंप आने पर उत्तर भारत में कई हिस्सों के थर्राने के बाद यह कदम उठाया गया था।