मोरक्को में दूसरे चीन, अफ्रीका निवेश फोरम का आयोजन

मोरक्कोरबात। मोरक्को के शहर मराकेश में 27 से 28 नवंबर तक द्वितीय चीन, अफ्रीका निवेश फोरम (सीएआईएफ) का आयोजन होगा। इस फोरम में चीन और अफ्रीका के 400 से अधिक कारोबारी हिस्सा लेंगे। समाचार एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान चीन और अफ्रीकी देशों के व्यापार एवं निवेश के मुख्य हितधारकों के बीच बैठकें होंगी। इस फोरम में दो दिवसीय कांफ्रेंस और चर्चाएं होंगी।

इसके अलावा कई कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे चीनी और अफ्रीकी देशों की आर्थिक नीतियों के बारे में पता चल सकेगा। साल 2016 में 122 अरब डॉलर का व्यापार और 2.5 अरब डॉलर का गैर वित्तीय प्रत्यक्ष निवेश हुआ था। आज के समय में चीन, अफ्रीका का सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार देश है।

पॉवेल के फेडरल प्रमुख बनने के बाद येलेन पद छोड़ देंगी

नींद खुलने के बाद छोड़ दे तुरंत उठना वरना हो सकता है…

LIVE TV