पॉवेल के फेडरल प्रमुख बनने के बाद येलेन पद छोड़ देंगी

फेडरल प्रमुखवाशिंगटन। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अध्यक्ष जेनेट येलेन का कहना है कि वह अपने उत्तराधिकारी जेरोम पॉवेल के पद संभालने के बाद फेडरल अध्यक्ष का पद छोड़ देंगी। समाचार एजेंसी ने सोमवार को जारी बयान के मुताबिक, “जेनेट एल.येलेन ने सोमवार को फेडरल रिजर्व सिस्टम के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्य के तौर पर इस्तीफा दे दिया। फेड रिजर्व का नया अध्यक्ष के पद पर आसीन होने के बाद उनका यह इस्तीफा प्रभावी हो जाएगा।”

पूर्ववर्ती राष्ट्रपति बराक ओबामा ने साल 2014 में येलेन को फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष के तौर पर नियुक्त किया था। फेड अध्यक्ष के तौर पर येलेन का कार्यकाल फरवरी 2018 में समाप्त हो जाएगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस महीने की शुरुआत में मौजूदा फेडरल गवर्नर जेरोम पॉवेल को अगला फेड अध्यक्ष नियुक्त किया था। पॉवेल के फेडरल प्रमुख बनने के बाद येलेन पद छोड़ देंगी

 

LIVE TV