मोबाइल में करिए इस एप को डाउनलोड और सुनिए दुनियाभर के रेडियो स्टेशन लाइव

रेडियो स्टेशननई दिल्ली। देश के स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ने एक ऐसा काम किया है जिसे सुनकर आप भी हो जाएंगे खुश। दरअसल इस ऑर्गेनाइजेशन ने रेडियो को सैटेलाइट के जरिए जोड़ा है, जिससे आप दूनियाभर के किसी भी रेडियो चैनल को घर बैठे सुन सकते हैं।

बता दें कि इसरो ने रेडियो स्टेशनों को एक साथ जोड़ने के लिए लाइव रेडियों स्टेशन लॉन्च किया है। इसका नाम रेडियो गार्डन रखा गया है। इसे सुनने के लिए बस आपको अपने एन्ड्रॉयड या आईओएस पर प्लेस्टोर में जाकर रेडिया गोर्डन नाम के एप को डाउनलोड करना होगा।

भारत 7 देशों के साथ करेगा सैन्य अभ्यास, अमेरिका-इस्राइल भी होंगे साथ

इस एप के जरिए आप आसानी से किसी भी देश के रेडियों को घर बैठे सुन सकते है। इतना ही नहीं इस एप में इंफॉर्मेशन से जुड़े रेडियो चैनल को भी सुना जा सकता है। साथ ही आप रेडियो टॉवर की लोकेशन को भी देख सकते हैं।

महंगाई डायन ने फिर खोला मुंह, 94 रुपए तक बढ़ी गैस सिलेंडर की कीमत

इसरो के इस एप के जरिए आप इस बात का भी पता चला सकते हैं कि कौन सा रेडियो चैनल किसी देश में किस रेडियो फ्रीक्वेंसी पर सुनाई देता है। इस एप के जरिए आप बेहद कम समय में अधिक से अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस एप पर स्थानीय एफएम चैनलों को भी सुना जा सकता है। गौरतलब है कि इस ऐप को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि इसे आसानी से किसी भी एंड्राएड या आईओएस फोन पर डाउनलोड किया जा सके।

LIVE TV