श्रीलंका की नौसेना में शामिल हुआ भारत निर्मित गश्ती पोत

श्रीलंका की नौसेनाकोलंबो। श्रीलंका की नौसेना ने कोलंबो पत्तन पर एक समारोह में भारत निर्मित अत्याधुनिक समुद्री गश्ती पोत (एओपीवी) अपने बेड़े में शामिल किया। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रिपाला सिरिसेना इसी सप्ताह कोलंबो पत्तन के ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल पर आयोजित समारोह में श्रीलंका द्वारा अधिगृहीत नवीनतम सैन्य पोत ‘एसएलएनएस सायुराला’ का जलावतरण किया।

भारतीय नौसेना की दक्षिणी कमान के कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल ए. आर. कार्वे बतौर फ्लैग ऑफिसर इस समारोह में उपस्थित रहे।

चीन की बढ़ती दखलंदाजी के चलते पीएम मोदी ने लिया धाकड़ फैसला, सीमा पर बनेगा ‘रेड कार्डर जोन’

गोवा शिपयार्ड लिमिटेड (जीएसएल) द्वारा निर्मित यह एओपीवी श्रृंखला का नवीनतम गश्ती पोत है, जिसे किसी विदेशी पोत निर्माता ने खरीदा है, जिसे बाद में श्रीलंकाई नौसेना की जरूरतों के हिसाब से निर्मित किया गया।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना द्वारा अधिगृहीत यह अपनी तरह का सबसे बड़ा पोत है।

चीन ने श्रीलंका संग अच्छे रिश्ते बनाने के लिए बढ़ाया कदम, दिया लाखों डॉलर का दान

इस गश्ती पोत की लंबाई 105.7 मीटर और चौड़ाई 13.6 मीटर है। इसका वजन 2,350 टन है। जीएसएल ने फरवरी, 2014 में हुए समझौते के तहत इस पोत का निर्माण किया और इसे श्रीलंकाई नौसेना को 22 जुलाई, 2017 को सौंपा गया।

जीएसएल श्रीलंका के लिए इस समय एक और पोत का निर्माण कर रहा है, जिसे अगले वर्ष तक सौंपा जा सकता है।

LIVE TV