राजधानी के पांच पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त

पेट्रोल पंपों पर तेल चोरीलखनऊ : राजधानी में पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी करने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है। पेट्रोल पंपों पर चिप व डिवाइस लगा कर तेल चोरी करने पर इंडियन ऑयल ने राजधानी के पांच पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त कर दी है। इस तरह कंपनी द्वारा अब तक नौ पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त की जा चुकी है।

इंडियन ऑयल ने मंगलवार को राजधानी के पांच और झांसी के एक पंप सहित करीब छह पेट्रोल पंपों की डीलरशिप निरस्त की। राज्य तेल समन्वयक एवं आइओसी के ईडी एके वर्मा ने बताया कि जांच के दौरान इन पंपों पर अनियमितता पाईं गईं थीं। इनकी डीलरशिप निरस्त कर दी गई है। अब कंपनी इनको टेकओवर करेगी।

यह भी पढ़ें : जानिये… लखनऊ में महिला पर तेजाब हमले के पीछे की असल कहानी

एसोसिएशन के अध्यक्ष का भी पंप निरस्त

खास बात है कि जन पंपों के खिलाफ कार्रवाई की गयी उनमें यूपी पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बीएन शुक्ला का भी पंप है। शुक्ला और उनके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज है।

यह भी पढ़ें : सीएम योगी के खिलाफ आवाज उठाने वाले पूर्व IPS अफसर एसआर दारापुरी गिरफ्तार

प्रशासन को रिपोर्ट का इंतजार : प्रशासन भी गड़बड़ी करने वाले पंपों पर और शिकंजा कसने के मूड में है। अपर जिलाधिकारी आपूर्ति आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के मुताबिक प्रशासन ने तेल कंपनियों से चिपों कर जांच कराकर रिपोर्ट मांगी है। कुल 51 पंप जांच में गड़बड़ी के दोषी पाए गए हैं सबके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV