9 मिनट में इस महिला ने जन्मे एक साथ इतने बच्चे , देखकर डॉक्टर भी है हैरान

नई दिल्ली : आपने अब तक जुड़वा या एक साथ तीन बच्चे पैदा होने के बहुत से मामले सुने होंगे, लेकिन क्या आपने कभी एक साथ छह बच्चों के पैदा होने की बात सुनी है। जी है ये अजूबा हुआ है, संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के टेक्सास शहर में। वहां के एक अस्पताल में एक महिला ने एक साथ छह बच्चों को जन्म दिया है। वही महिला के छह बच्चे पैदा होने से महिला और उसका परिवार समेत डॉक्टर भी हैरान हैं।

बच्चे

महिला और उसके सभी छह बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लेकिन अस्पताल में उन्हें अभी डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। डॉक्टरों के अनुसार एक साथ छह बच्चों को जन्म देने की घटना लगभग अजूबा है।

इतनी सी बात पर पति और पत्नी के बीच हुई कहासुनी, फिर जो हुआ…

बता दें की अस्पताल प्रबंधन के अनुसार महिला ने छह बच्चों को तीन सेट में जन्म दिया है। शुरू के दो सेट में जुड़ा बेटे पैदा हुए और तीसरे सेट में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं।

टेक्सास के समय अनुसार महिला ने इन बच्चों को शुक्रवार सुबह 4:50 बजे से 4:59 बजे के बीच में जन्म दिया है। छह बच्चों को जन्म देनी वाली महिला थेल्मा चिका पूरी तरह से स्वस्थ है। जहां इस अजूबे से महिला और उसके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है और साथ ही अस्पताल के डॉक्टर व अन्य स्टॉफ के लिए भी ये एकदम नया अनुभव है। अस्पताल में मौजूद सभी कर्मचारी व अन्य मरीजों के रिश्तेदार भी एक साथ पैदा हुए छह बच्चों को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

देखा जाये तो अस्पताल प्रबंधन के अनुसार पैदा हुए छह बच्चों का वजन 1 पौंड 12 औंस (करीब 794 ग्राम) से लेकर 2 पौंड 14 औंस (लगभग 1.3 किलो) तक है। डॉक्टरों के अनुसार सभी बच्चों का स्वास्थ सामान्य है और उन्हें फिलहाल अतिरिक्त देखभाल के लिए नवजात गहन चिकित्सा इकाई में रखा गया है।

डॉक्टरों के अनुसार एक साथ छह बच्चे पैदा होने के मामले दुनिया भर में बहुत कम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि 4.7 बिलियन (470 करोड़) महिलाओं में से एक महिला एक साथ छह बच्चों को जन्म देती है। इसलिए ये किसी अजूबे से कम नहीं है।

दरअसल न्यूज एजेंसियों के अनुसार छह बच्चों को जन्म देनी वाली महिला थेल्मा ने दोनों बेटियों का नाम जिना और ज्यूरियल रखा है। महिला और उनका परिवार अभी चारों बेटों का नाम सोच रहे हैं।

महिला और उसके परिवार का कहना है कि उन्होंने कभी ऐसे अजूबे के बारे में सोचा भी नहीं था। हालांकि, गर्भावस्था के दौरान ही महिला को अंदाजा हो गया था कि वह जुड़वा या उससे ज्यादा बच्चों को जन्म देगी।

LIVE TV