सत्ता के लिए मोदी ने मजबूत नेता होने का भ्रमजाल फैलाया: राहुल गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक नया वीडियो डाल कर पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। ये वीडियो भारत चीन सीमा विवाद के संबंध में है। जिसमें  राहुल गांधी ने कहा कि चीन ने पूरी प्लानिंग से सीमा विवाद के तहत भारत के प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव बना रहा है।

उन्होंने जारी किये गये वीडियो में कहा है कि चीन जानता है कि नरेंद्र मोदी ने अपनी राजनीति मजबूत करने के लिए 56 इंची वाली मजबूरी छवि बनाई है। उन्हे अपनी 56 इंची छवि की रक्षा करनी होगी। यही असली तरीका है। इसलिए चीन कह रहा है कि हम जो चाहते हैं अगर आप वो नहीं करेंगे, तो हम नरेंद्र मोदी की मजबूत छवि वाले तरीके को खत्म कर देंगे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के दिमाग में संसार का नक्शा खिंचा हुआ है और वो अपने हिसाब से उसे आकार दे रहा है। जो वो कर रहा है वो उसका पैमाना है, उसी के तहत ग्वादर है, उसी में बेल्ट रोड आता है।

यह एक साधारण सीमा विवाद नहीं। मैं परेशान इस बात को लेकर हुं कि चीनी आज हमारे इलाके में बैठे हैं। चीन बगैर रणनीतिक सोच के कोई कदम नहीं उठाता। यह दरअसल इस संसार की पुनर्रचना है। इसलिए जब आप चीनियों के बारे में सोचें तो आपको यह समझना होगा कि वह किस स्तर पर सोच रहे हैं।

इसके अलावा अगर चीन कुछ बड़ा सोच रहा है तो वो पाकिस्तान के साथ कश्मीर में सोच रहा है। इसलिए ये जो विवाद है ये कोई साधारण सीमा विवाद नहीं है। यह सुनियोजित विवाद है, ताकि भारत के प्रधानमंत्री पर दबाव बनाया जा सके।

राहुल गांधी ने चीन की विस्तारवादी नीति पर ये भी कहा कि चाहे गलवान हो, पैंगोंग झील हो या डेमचोक, चीन हर जगह अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है। वो हमारे हाइवे से परेशान है, उसे चीन बर्बाद करना चाहता है।

LIVE TV