निकाय चुनाव : पहले चरण में 24 जिलों में 53% वोटिंग, बदायूं में एक बूथ पर होगा पुनर्मतदान

निकाय चुनावलखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोटिंग खत्म हो गई है। 24 जिलों की 5 नगर निगम, 71 नगर पालिका परिषद और 154 नगर पंचायतों के लिए वोट डाले गए। कुल लगभग 53 फीसदी वोटिंग हुई। निकाय चुनाव का पहला चरण में मतदान स्थलों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ था। शाम 5 बजे निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी लाइन लगी हुई थी।

यह भी पढ़ें:-सपा कार्यकर्ताओं पर बरसे मुलायम, कहा- ऐसे तो अयोध्याकांड के बाद भी नहीं हारे थे

निर्वाचन अधिकारी एस के अग्रवाल ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि मतदान प्रतिशत 53 फीसदी से अधिक रहने का अनुमान है। इस बार पहली केंद्रीय सशस्त्र बल की 40 कंपनियां मिलीं हैं। पिछली बार इन्ही जनपदों में सिर्फ 46 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। पहले चरण के 24 जनपदों में से 12 से 14 जनपद बहुत संवेदनशील थे।

उनका कहना है कि अतिसंवेदनशील होने की बाद भी बिल्कुल शांति रही। सिर्फ बदायूं में मतपत्र छीनने का मामला सामने आया। बदायूं में एक बूथ पर फिर से चुनाव होंगे।

यह भी पढ़ें:-योगी की जनसभा में जबरन उतारा गया मुस्लिम महिला का बुर्का

उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले मैंने खुद 8 ज़ोन की मीटिंग की थी। इस बार 6 फीसदी फ़र्ज़ी वोटर लिस्ट से कम किये गए। उम्मीद है कि वोटिंग प्रतिशत अगले 2 चरणों मे भी बढ़ेगा।

देखें वीडियो:-

LIVE TV