4 साल की मासूम के साथ शराबी ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रिपोर्ट – अंशुल जैन

बदायूं : जिले के एक गांव में चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है | मां बाप के साथ बच्ची खेत पर गयी थी |

तभी शराब के नशे में एक वहशी दरिन्दे ने उस मासूम सी बच्ची के साथ घिनौना कृत्य किया और अपनी इस कुकर्मी घटना को अंजाम दिया | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया |

जनपद के उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल की मासूम  अपने माँ बाप के साथ खेत पर गयी थी वहीं एक पड़ोस के गांव का रहने वाला अधेड़ दारू के नशे में बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया |

रोडवेज अधिकारी के लिए मंगाई गयी लस्सी में निकला कनखजूरा, खाद्य विभाग में करी शिकायत !

घटना की जानकारी जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने फौरन आरोपी को पकड़ लिया और उसके खिलाफ कार्यवाई की | अधिकारीयों का कहना है कि जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा |

ये दुष्कर्म और शोषण जैसी घटनाएँ कब तक होती रहेंगी और इन बेचारी मासूमों का का क्या दोष जो इतनी सी उम्र में उन्हें ये सब देखना पड़ रहा है |

इस घटना में तो वो मासूम महज़ 4 साल की है क्या वो ये सब देखने के लिए इस दुनिया में आई थी | आखिर कब तक पुलिस प्रशासन सतर्क हो पायेगी और हमारी सरकार ऐसे घिनौने अपराध के लिए सख्त से सख्त कानून बना पायेगी |

 

LIVE TV