24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा LG G8, लीक हुई इसकी खास जानकरियां

नई दिल्ली। LG MWC 2019 में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में थी। इस फोन का नाम LG G8 है। लेकिन अब इस फोन को MWC 2019 से पहले 24 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा।

LG G8

इस साल MWC 2019 25 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन के कुछ फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स लीक हुए हैं।

वहीं खबरों के मुताबिक, फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा, 3D फोटोग्राफी क्षमता और वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच के साथ पेश किए जाने की संभावना है। वहीं, इससे पहल आई कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि LG MWC 2019 में एक और फोन लॉन्च करेगी जिसे सेकेंडरी डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा।

आपको बता दें, LG G8 स्मार्टफोन 24 फरवरी को सुबह 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि यह समय दक्षिण कोरिया के लोकल समय के हिसाब से दिया गया है या फिर जहां MWC 2019 आयोजित होगा यानी बार्सिलोना का लोकल समय है।

LG G8 की खासियत

LG G8 में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जाएगा। इसके तीनों लेंस 3D शूटिंग के साथ पेश किए जाएंगे। इसके अलावा फोन में वॉटरड्रॉप डिस्प्ले नॉच भी दी जा सकती है। वहीं, यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस हो सकता है।

रेलवे के खाली पदों को भरे जाने की घोषणा एक और जुमला

खबरों के मुताबिक, स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर को Samsung, Sony और Xiaomi के स्मार्टफोन्स क्रमश: Galaxy S10, Xperia XZ4 और Mi 9 में दिए जाने की उम्मीद है।

 

LIVE TV