2020 में अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को साहित्य का नोबेल पुरस्कार

इस साल 2020 में स्वीडिश नोबेल कमेटी ने अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया है। आपको बता दे लुईस को उनकी काव्यात्मक आवाज के लिए सम्मान दिया गया है। स्वीडिश नोबेल कमेटी ने गुरुवार को पुरस्कार देने का ऐलान किया है। सभी पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे। पुरस्कार समिति ने कहा है कि ‘ग्लिक की कविताओं की आवाज़ ऐसी है जिनमें कोई ग़लती हो ही नहीं सकती और उनकी कविताओं की सादगी भरी सुंदरता उनके व्यक्तिगत अस्तित्व को भी सार्वलौकिक बनाती है.’

कवयित्री लुइस ग्लक ने 1968 में ‘फर्स्टबोर्न’ के साथ अपनी पहचान बनाई थी । इसके बाद से वे अमेरिका में जानी-मानी पहचान बन गई। लुइस की कविताओं के 12 संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। लुइस कविताओं में साफगोई के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने बचपन, पारिवारिक जिंदगी, माता-पिता के बच्चों के साथ रिश्ते जैसे कई विषयों पर संजीदा कविताएं लिखी हैं। लुईस ग्लक के सबसे प्रशंसित संग्रहों में से एक ‘द वाइल्ड आइरिस’ है, जो कि (1992) में प्रकाशित हुआ था। इसमें ‘स्नोड्रॉप’ कविता में ठंड के बाद पटरी पर लौटी जिंदगी को दिखाया गया है।

LIVE TV