11 छात्राओ की हालत बिगड़ने से मचा हड़कंप, खराब खाने के चलते बिगड़ी तबियत

रिपोर्ट – अनिल वर्मा

लक्सर । केजीबीवी गोवर्धनपुर में पढ़ने वाली 11 छात्राओ की खाना खाने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गई। छात्राओं की तबियत खराब होने पर विद्यालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद सभी बच्चों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

स्वास्थ्य केंद्र

डॉक्टरों का कहना है कि फूड प्वायजनिंग की वजह से ही बच्चों की तबीयत खराब हुई है। लक्सर तहसील के खानपुर विकासखंड के गोवर्धनपुर में केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय) है। क्षेत्र की 93 बालिकाएं इस विद्यालय में रहती है। रोजमर्रा की तरह रविवार की शाम को भी होस्टल की बच्चियां खाना खाने के बाद अपने कमरों में सोने के लिए चली गई थी।

इस समय हॉस्टल की वार्डन राशि शर्मा हॉस्टल पर नहीं थी। लेकिन इसी बीच हॉस्टल पर मौजूद छात्राओ में से लगभग 11 छात्राओ की अचानक तबीयत बिगड़ गई तथा उनको पेट में दर्द और उल्टी की दिक्कतें शुरू हो गया।

आतंकी हाफिज सईद पर लगातार कस रहा सिकंजा, फिर इतने दिनों की बढ़ी रिमांड

उनकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद हॉस्टल की अनु सेविका रेणु देवी ने इसकी जानकारी वार्डन राशि शर्मा को दी। इसकी जानकारी मिलते ही वार्डन ने सभी छात्राओं को अस्पताल में ले जाने के लिए कहा। इस पर अनुसेविका ने  छात्राओ की तबियत बिगड़ने की जानकारी सीएचसी लक्सर को दी जिसके बाद एम्बुलेंस की मदद से। सभी छात्राओं को लेकर लक्सर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची।

लक्सर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉ अनिल वर्मा ने सभी छात्राओं के अस्पताल में भर्ती कराया डॉ अनिल वर्मा ने बताया कि हॉस्टल की सभी बच्चियों का ब्लड टेस्ट कराया गया है। प्राथमिक जांच में फ़ूड प्वाइंजिंग के लक्षण सामने आए हैं। उधर इस बाबत वार्डन राशि शर्मा का कहना है कि बच्चियों को अचानक तबीयत खराब हो जाने पर उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था अब उनकी तबीयत में सुधार है।

 

 

 

 

LIVE TV