हैदराबाद दुष्कर्म मामले के विरोध में सडकों पर उतरे जौनपुरवासी, आरोपियों को फांसी देने की मांग

REPORT- RAJ SAINI/JAUNPUR

हैदराबाद में रेप के बाद निर्मम हत्याकांड के विरोध की गूंज जौनपुर में गूंजी। मेडिकल के छात्रों ने जघन्य घटना के विरोध में सड़क पर उतर गए।

कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन करते हुए संविधान में संशोधन कर बलात्कारियों को 24 घंटे के अंदर फांसी देने की मांग की।

कैंडल मार्च

प्रदर्शनकारी छात्रों ने कहा कि हैदराबाद की घटना सभ्य समाज के माथे पर कलंक है। आज देश की महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। आए दिन हत्या व बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं।

अयोध्या में कड़े किये गए सुरक्षा इंतजाम, मंदिर निर्माण के कारण हाई अलर्ट पर प्रशासन

छात्रों ने कहां कि ये घटनाएं देश में लचर कानून व्यवस्था की ओर इशारा करती हैं। कहा कि केन्द्र सरकार को तत्काल संविधान में संशोधन करते हुए बलात्कारियों को 24 घंटे के अंदर फांसी दिए जाने का प्राविधान करना चाहिए।

LIVE TV