पार्टी से अलग हुए हेमंत सोरेन के लिए इस खुद पीएम मोदी ने रचा चक्रव्यूह

झारखंड। झारखंड में विधानसभा चुनाव का बुगुल बज चुका है। भाजपा हर तरफ अपनी ताबडतोड़ रैलियां कर रही है। संथाल परगना में इस चरण में चुनाव होना है। इस क्षेत्र के करीब कुछ किलोमीटर दूर एक छोटा सा कस्बा है जहां पर इस चरण में चुनाव होना है। झारखंड मुक्ति मोर्चे के अध्यक्ष और इस बार चुनाव में यूपीए का चेहरा बने हेमंत सोरेन ने डेरा डाल रखा है। इस बार इनके लिए चुनाव में चुनौती काफी है।

हेमंत सोरेन

एक तरफ उनके सामने झामुमो के गढ़ माने जाने वाले आदिवासी बहुल संथाल परगना की सभी 16 सीटों पर यूपीए को जिताने की चुनौती है तो दूसरी तरफ दुमका और बरहेट दोनों विधानसभा सीटों पर खुद चुनाव जीतने की भी चुनौती है। जबकि हेमंत सोरेन को घेरने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतर आए हैं। मोदी ने पहले दुमका में और फिर मंगलवार को बरहेट में चुनावी सभा करके झामुमो कांग्रेस और हेमंत पर निशाना साधा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान हो जाने के बाद अब भाजपा, झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन, जेवीएम और आजसू समेत सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत संथाल परगना की शेष 14 सीटों ( कुल 16 सीटों में से दो सीटों पर मतदान हो चुका है) पर झोंक दी है। मुख्यमंत्री रघुबरदास भी दुमका में डेरा डाले हुए हैं और अपनी सरकार की वापसी का दावा कर रहे हैं।

नागरिकता संशोधन कानून पर बोले अमित शाह, “विरोध के सामने नहीं झुकेगी सरकार”

इस समय भाजपा के नेता सरयू राय ने भी भाजपा का हाथ छोड़ दिया है और वह दुमका आकर झामुमों के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने वहीं की स्थानीय जनता से इस बार भाजपा को नहीं बल्कि हेमंत सोरेन को जिताने की अपील की है। वहीं पीएम मोदी भी इस बार चुनाव में खुद में रैलियां कर रहे हैं जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस बार की जनसभा में मोदी ने धारा 370, राममंदिर और नागरिकता संशोधन जैसे मुद्दों को गुनाया साथ ही इन सभी से होने वाले फायदों के बारे में भी जनता का बताया। अपने साथ-साथ में राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जनता को बताया। अपील की कि एक बार फिर से भाजपा पर विश्वास जताए और भाजपा को वोट दें।

 

LIVE TV