हिमाचल में भारी बारिश से मची तबाही : भूस्खलन में दबी कई गाड़ियां, सड़के बंद और पानी सप्लाई भी प्रभावित

हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला जारी है। शिमला के पंथाघाटी में भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है। वहीं मलबे में कई गाड़ियां दबी हुई है। भूस्खलन के चलते सड़के बंद हो गई हैं और पानी की सप्लाई भी प्रभावित है।

राजधानी शिमला में शहर में मंगलवार रात से जारी भारी बारिश के बाद नुकसान हुआ है। कई गाड़ियां इस दौरान मलबे में दब गई। कई रास्ते बंद हो गए। इसी के साथ कई जगहों पर पानी की सप्लाई भी बंद हो गई है। आपको बात दें कि इससे पहले हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच शिमला और लाहौल-स्पीति में भारी बारिश से भूस्खलन और चट्टानें गिरने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। लाहौल-स्पीति में जगह-जगह भूस्खलन में तकरीबन 60 पर्यटक और स्थानीय वाहन फंसे हुए हैं।

यही नहीं चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच पर चनेड़ के पास देर रात भारी बारिश से हुए भूस्खलन को हटाने में जुटी जेसीबी का हेल्पर साथ में बह रहे नाले के तेज बहाव में बह गया।

LIVE TV