हिमाचल के शोजा में है आपकी छुट्टियों को खास बनाने वाले सारे गुण

शोजा एक बहुत ही सुंदर पर्यटन स्थल है जो हिमाचल प्रदेश के सेराज की घाटी में स्थित है। जलोरी पास से करीब पांच किमी की दूरी, शोजा समुद्र तल से लगभग 2368 मीटर की ऊचाई पर है। इस खूबसूरत जगह की चोटी पर जाकर हिमालय की बेहिसाब खूबसूरती को देखा जा सकता है। जिन्हें पहाड़ी इलाकों से प्रेम है उनके लिए यहां जाना काफी सफल हो सता है। देश भर के पर्यटकों से व्यस्त शोजा में इसके अलावा भी बहुत सी जगहें हैं देखने के लिए। आइये जानते हैं शोजा के पर्यटन स्थलों के बारे में।

हिमाचल

जलोरी

कुल्लू में शिमला से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, जालोरी पास शहरी जीवन की हलचल से दूर है। विशाल हिमालय का शांत वातावरण शरीर को सुकून देने और प्रकृति के सुंदर रूपों के लिए बेजोड़ अवसर प्रस्तुत करता है। बेहद खतरनाक, जालोरी एक उच्च पर्वतीय पास है, जो हिमाचल प्रदेश के करसोग घाटी में 10570 फीट (3223 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। जिन्हें रोमांच पसंद है उनके लिए ये जगह एकदम आदर्श है।

रणवीर की फिल्म सिम्बा क्रिटिक्स को पसंद रणवीर की फिल्म सिम्बा क्रिटिक्स को पसंद आई फिल्म, जानें क्या दिया REVIEWआई फिल्म, जानें क्या दिया REVIEW

सेरोल्सार झील

सेरोल्सार एक छोटी झील है, जो जालोरी पास से सुंदर ओक और देवदार के जंगलों के माध्यम से 6 किमी की ट्रेक द्वारा पहुंचा जा सकता है। झील का पानी क्रिस्टल की तरह साफ है और झील के पास एक पुराना मंदिर भी है। मंदिर देवी बूढ़ी नागिन का है जो स्थानीय लोगों द्वारा बहुत पूजनीय है। जलोरी पास पर मंदिर के ठीक पीछे सरयोलसर झील का रास्ता शुरु होता है। गर्मियों के मौसम में, यात्रियों और पैदल यात्रियों की सेवा के लिए ठहरने के लिए कई ढाबे हैं। यह जालोरी जोत से 2-3 घंटे की दूरी पर है।

 

LIVE TV