हिंसक हुआ नागरिकता कानून का विरोध! लखनऊ में पत्थरबाजी, संभल में फूंकी बस

लखनऊः राजधानी लखनऊ में नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने यहां पुलिस पर पथराव किया और नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

यूपी के संभल में प्रदर्शनकारियों ने सरकारी बस में आग लगा दी है। इतना ही नहीं यहां गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई है।

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हो रहे प्रदर्शन के कारण लखनऊ मेट्रो सेवा बाधित हुई है। पुलिस के कहने पर केडी सिंह मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए गए हैं।

जौनपुर में धारा 144 लागू होने के बावजूद सपा का प्रदर्शन, 22 सूत्री मांगों को लेकर

पिछले कुछ दिनों से दिल्ली मेट्रो तेजी से हिंसक हो रहे विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर विभिन्न मेट्रो स्टेशनों पर सेवाओं को रद्द करने के लिए मजबूर हुई है।

CAA विरोधः अमेठी पुलिस ने सपा के कार्यकर्ताओं को उनके ही कार्यालय में किया कैद

LIVE TV