हाथी ने ऐसे हैंडपंप चला कर बुझाई प्यास, देखें- Viral Video

हाथियों को सबसे समझदार जानवर माना जाता है। वो बाकी जानवरों से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं और वे आसानी से इंसानों की नकल कर सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जहां हाथियों ने दिमाग लगाकर लोगों को हैरान किया है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जहां रूपा नाम का एक हाथी पानी पीने के लिए अपनी सूंड के साथ एक हैंडपंप का उपयोग करता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह घटना महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के कमलापुर हाथी शिविर में हुई। वन अधिकारियों ने कहा कि हाथियों के पानी पीने के लिए तालाब है लेकिन हाथी रूपा को पानी पीने के लिए हैंडपंप का इस्तेमाल करने की आदत है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हाथी हैंडपंप के पास आया और सूंड से हैंडपंप चलाने लगा। पानी आने के बाद उसने हैंडपंप चलाना रोका और मजे से पानी पीने लगा। 25 सेकंड का यह वीडियो तेजी से इंटरनेट पर छाया हुआ है।

LIVE TV