
Reporter – Awanish Kumar
लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ राम मनोहर लोहिया संस्थान के 14 मंजिला एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया, साथ ही पहली मंजिल पर बने सेंटर रिसर्च लैब का निरीक्षण भी किया।
उन्होंने कहा जनता को बेहतर व गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं देने में अब तक केजीएमयू व पीजीआई का ही नाम आता था। लेकिन अब लोहिया संस्थान भी इस प्रतियोगिता में शामिल है। यह प्रतियोगिता मरीजों को गुणवत्तापरक सेवा देने की होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा बेहतर करो तो सुविधाएं और भी बढे़ंगी। 23 करोड़ जनता को संस्थान का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में प्रोफेशनल तरीके से संस्थानों को चलाने का प्रयास नहीं हुआ। जिसका खामियाजा पूरे प्रदेश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि 14 मेडिकल कालेज का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। इसमें 2022 में प्रवेश मिलेगा। यह भी बताया कि 250 एंबुलेंस ने 78 हजार की जान बचाई है।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि सरकार डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। सरकार बनने के बाद से सात मेडिकल कॉलेज शुरू हुए है। आठ का निर्माण चल रहा है।
Bigg Boss 13 में आया नया मोड़ , इन दो कंटेस्टेंट को देखते ही सलमान खान का चड़ा पारा…
14 प्रस्तावित हैं, इनमें से 5 को केंद्र से मंजूरी मिल गयी है। डॉक्टर व्यवहार सही रखें, भीड़ देखकर घबराएं नहीं। मरीज से हंसकर हाल पूछने से उसका 50 फीसद दर्द कम हो जाता है।