सौहार्द पूर्ण ढंग से निकाला जुलूस, धार्मिक झंडे से पहले तिरंगे का किया सम्मान

रिपोर्ट – योगेश केशरवानी

बिलाईगढ़ – बलौदाबाजार जिला में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पर्व को हजरत मोहम्मद पैगम्बर साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जुलुस निकाला गया।

बड़ी संख्या में सामाजिक जन शामिल हुए और एक दूसरे को बधार्ई दी। सुबह 4:30 बजे समाज के लोग मस्जिद में एकत्रित हो गए थे। सामाजिक जनों ने पैगम्बर साहब को सलाम पेश किया।

प्रात: नमाज के बाद परचम कुशाई की गई। इस दौरान जुलूस नगर भटगांव के प्रत्येक गलियों में भ्रमण करते हुए मस्जिद पहुँचा और सलातो सलाम पढ़ा गया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के बच्चे, बुजुर्ग, युवा लोग शामिल हुए। जुलूस में निकली रैली में तिरंगा सामने।

बिजली विभाग गटक रहा किसानों की फसले, नाराज किसानों ने किाय जमकर हंगामा

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर स्थानीय मुस्लिम समाज के जुलूस की विशेषता यह थी कि धार्मिक झंडो के पहले तिरंगे झंडे को आगे कर पीछे समुदाय के झण्डों के साथ जुलूस चल रही थी। यह राष्ट्र ध्वज के सम्मान व भारतीयता की पहचान दे रहा था। जहां भटगांव पुलिस चौकी प्रभारी व स्टाफ का पूर्ण सहयोग रहा है।

LIVE TV