फुर्सत की नींद देती है कई जानलेवा बीमारियां

सोने की आदतअक्सर लोगों के पास दिन में कोई काम न होने के कारण दिन में सोने की आदत होती है। सोना सेहत के लिए बुरा नहीं होता लेकिन दोपहर का सोना आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगर आप भी अपना दोपहर का समय सोकर गुजारते हैं या फिर अपने दोपहर के वक्त में मिले फुरसत के पलों में सोना आपकी आदत है तो जरा हाल ही में हुए इस शोध पर ध्यान दें।

हाल ही में एक सर्वे दिन में सोने वाले लोगों के ऊपर किया गया एक जिसमें यह पाया गया है कि दिन में सोने वाले लोगों में दिल का दौरा पड़ने का खतरा ज्यादा होता है। शोधकर्ताओं के अनुसार जिन लोगों को दिन में सोने की आदत होती है उनमें दिल का दौरा पड़ने का खतरा 1-2 प्रतिशत तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : Birthday special : नसीरुद्दीन के इन दमदार डायलॉग ने डाल दी किरदार में जान

1 घंटे से ज्यादा सोना नुकसानदायक

एक अन्य शोध के अनुसार दिन में 1 घंटे से ज्यादा सोना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। ये शोध यूनिवर्सिटी ऑफ टोक्यो के अनुसंधानकर्ताओं ने तीन लाख से अधिक लोगों पर किया है। इस शोध अनुसार दिन में एक घंटे से ज्यादा सोना नींद से जुड़ी बीमारियों जैसे दिल का दौरा, टाइप टू डायबिटीज और ब्रेन हैमरेज तक को न्यौता दे सकता है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी इंदु सरकार की टीम

आयुर्वेद भी इसके खिलाफ

इस शोध के अलावा आयुर्वेद ने भी दिन में सोने की आदत को गलत माना है। आयुर्वेद के अनुसार दिन में सोने से शरीर में कई तरह के रोग होने की संभावना के बढ़ा देता है। मोटापा और जुकाम जैसी समस्याओं का खतरा भी अक्सर दोपहर में सोने से हो जाता है। वैज्ञानिक दृष्टिकोण ने भी रात भर सोकर दिन में काम करने के तरीके को सही बताया है।

मोटे लोगों के लिए ज्यादा खतरा

आयुर्वेद ने मानव की शारीरिक और मानसिक स्थितियों के आधार पर दिन में सोना किसके लिए लाभदायक और किसके लिए नुकसानदेह है इसका एक वर्गीकरण तैयार किया है। इस वर्गीकरण के आधार पर दिन में सोना फायदेमंद है लगातार अध्ययन से थके विद्यार्थी,  बुजुर्ग, वात की समस्या से ग्रस्त रोगी, कड़ी मेहनत करने वाले मजदूर और वजन बढ़ने के इच्छुक लोगों के लिए है। वहीं जो लोग मोटापे से पीड़ित हैं और अपना वजन घटाना चाहते है उनके लिए दिन में सोना हानिकारक हो सकता है।

LIVE TV