सैंडलवुड ड्रग केस: विवेक ओबेरॉय के घर पर क्राइम ब्रांच ने मारा छापा, जानें क्यों

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने छापा मरा है। ड्रग मामले में विवेक के साले आदित्य अल्वा का नाम आने के चलते छापेमारी की गई है। ड्रग मामले के आरोपी आदित्य विवेक ओबेरॉय घर में छिपे हुए होने के शक के चलते सीसीबी ने विवेक ओबेरॉय के घर पर छापा मारा है।

छापे मारी को लेकर बेंगलुरु के पुलिस अधिकारी संदीप पाटिल ने बताया कि आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार हैं। हमें जानकारी मिली थी कि वह उनके घर पर छिपे हुए हैं। ऐसे में कोर्ट से वारंट लिया गया औऱ मुंबई की सीसीबी टीम उनके घर पहुंच गई।

LIVE TV