सलमान खान ने पेश की एक और मिसाल, मुंबई पुलिस को बांटा हैंड सैनिटाइज़र

मुंबई. बॉलीवुड के सुपरस्टार और बॉलिवुड में भाईजान के नाम से मशहूर सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में आज जब पूरा देश कोरोना महामारी के चंगुल में फंसा हुआ है तो इस कोरोना काल में भी सलमान हर संभव तरीके से लोगों की मदद करने में जुटे हैं।

हाल ही में सलमान ने FRSH नामक अपने ब्रांड न्यू हैंड सैनिटाइजर को सोशल मीडिया के जरिए लॉन्च किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने इस सैनिटाइजर को कोरोना वॉरियर बन कर पूरी तत्परता से अपनी ड्यूटी कर रही मुंबई पुलिस को डोनेट किया। बता दें, सलमान ने एक लाख सैनिटाइज़र मुंबई पुलिस को बांटे। उनके इस नेक काम के लिए महाराष्ट्र सरकार ने सोशल मीडिया के ज़रिए सलमान का शुक्रिया अदा किया है। जिसके जवाब में सलमान खान ने भी महाराष्ट्र सरकार को शुक्रिया कहा है।

LIVE TV