विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े ने रचाई शादी

सबसे छोटे कद के जोड़ेसाओ पाउलो। आपने कई दिलचस्प शादियां देखी होंगी। लेकिन ब्राजील में एक सबसे अनोखी शादी हुई है। यह शादी विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े के बीच ब्राजील में हुई।

इसमें लड़का 30 वर्ष तो लड़की 27 वर्ष की है।

शादी करने वाले जोड़े की कुल ऊंचाई पांच फुट 10 इंच है। मतलब एक की ऊंचाई लगभग 2.5 फुट है।

यह दोनों पिछले आठ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।

सबसे छोटे कद के जोड़े की शादी

30 वर्षीय पाउलो गेब्रियल डे सिल्वा बारोस ने ब्राजील के दक्षिण पूर्व में स्थित अपने गृहनगर इतुपेवा के एक रेस्तरां में 27 वर्षीया काट्युसिया होशिनो को शादी का प्रस्ताव दिया।

पाउलो के इस प्रस्ताव को होशिनो ने काफी सोचने के बाद स्वीकार कर लिया।

होशिनो ने कहा कि वह एक दिन शादी के बंधन में बंधना चाहती थीं।

बच्चे हों चाहे न हो, लेकिन वह केवल खुश रहना चाहती है।

इस जोड़े को आशा है कि इस शादी से उन्हें विश्व के सबसे छोटे कद के जोड़े के रूप में मान्यता मिलेगी।

LIVE TV