श्रद्धा कपूर की ग्लोइंग स्किन का राज़ जानकर हो जाएंगे हैरान, मौसम के हिसाब से रहती हैं ऐसी…

श्रद्धा कपूर आज अपना 33वां जन्मदिन मना रहीं है. इस मौके पर जानते हैं कि क्या राज़ है उनकी ग्लो करती त्वचा का. अक्सर उनकी फिल्मों में हम भले ही उनकी स्किन को मेकअप के साथ देखते हैं क्योंकि वो उनकी मजबूरी है लेकिन बिना मेकअप के भी उनकी स्किन खिलती हुई नज़र आती है. साथ ही उनका फैशन सेंस भी बहुत कमाल का होता है. तो चलिए जानें श्रद्धा कपूर के ब्यूटी रूटीन की वो क्या खास बात है जो उनकी त्वचा को ग्लोइंग और निखरी बनाती है.
ग्लो स्किन
श्रद्धा कपूर हमेशा मौसम के हिसाब से चेहरे का ख्याल रखती हैं। वो बताती हैं कि दिन में दो बार चेहरे को अच्छे से फेस वॉश से साफ करने के बाद मॉइश्जराइजर का इस्तेमाल करती हैं। जो कि मौसम के अनुसार होता है क्योंकि मेरी त्वचा मौसम के अनुसार ही रहती है।
श्रद्धा का कहना है कि उन्हें मेकअप करना बिल्कुल पसंद नहीं है। हांलाकि बिना मेकअप चेहरे को रखना थोड़ा मुश्किल होता है। इसके साथ ही श्रद्धा का सबसे पसंदीदा मेकअप प्रोडक्ट कंसीलर है।
श्रद्धा कपूर अपने चेहरे को पार्टी रेडी बनाने के लिए आंखों में काजल लगाना पसंद करती हैं। उनका कहना है कि आंखों में मेकअप पूरे लुक को बदल देता है। श्रद्धा कपूर के पास हमेशा एक वाटर प्रूफ काजल, मस्कारा, कंसीलर और लिप बॉम रहता है।
वहीं अपनी त्वचा को तरोताजा रखने के लिए श्रद्धा कपूर का सीक्रेट पानी और पॉजिटिव एटीट्यूट है। उनका मानना है कि निगेटिविटी हमारे चेहरे को डल बना देती है। वहीं ढेर सारा पानी पीने से त्वचा में ग्लो बना रहता है।
LIVE TV