शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के घर आयी एक और नन्ही महमान

फिटनेस देवी कही जाने वाली बॉलीवुड़ की अदाकारा  शिल्पा शेट्टी कुंद्रा इतनी ऐज होने के बाद भी वो अपने आप को काफी फीट और सुर्खियों में रखती है। लेकिन आज-कल फिर से वो सुर्खियों में अपनी फिटनेस को लेकर नहीं बल्कि उनके घर और परिवार से जुड़ी एक बात पर है।जीहां  शिल्पा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। वो एक बार फिर से मां बन गई हैं। इस बार उनके घर में एक नन्ही परी ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक फोटो के जरिए दी है।

 

शेट्टी कुंद्रा परिवार में बेटी का जन्म 15 फरवरी 2020 को ही सेरोगेसी की हेल्प से हो गया था। लेकिन 21 फरवरी को  सोशल मीडिया पर बेटी के हाथ की तस्वीर शेयर करते हुये जानकारी दी है।

ये भी पढ़े : चल रहा है London Fashion Week, भारतीय परिधानों ने बनाई अपनी जगह

फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा- ओम गणेशाय नम: हमारी प्राथर्नाओं का जवाब मिल गया है। हमें ये बताते हुए खुशी हो रही है कि लिटिल एंजेल ने हमारे घर पर कदम रखा है। समीषा शेट्टी कुंद्रा। समीषा ने 15 फरवरी 2020 को जन्म लिया। घर में जूनियर SSK आ गई हैं।

 

LIVE TV