शिकागो में अप्रवासियों की गिरफ्तारी, निर्वासन में वृद्धि

शिकागोशिकागो। शिकागो में ट्रंप प्रशासन के पहले छह महीने में अप्रवासियों की गिरफ्तारी व निर्वासन में वृद्धि हुई। यह वृद्धि पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले दर्ज की गई है। इसका खुलासा गुरुवार को जारी नए आंकड़ों से हुआ है।

समाचार एजेंसी न्यूज के मुताबिक, अमेरिकी सीमा शुल्क एवं आप्रवासन प्रवर्तन (आईसीई) के आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ कि पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के प्रशासन की समाप्ति के साथ ही शिकागो में अप्रवासियों की गिरफ्तारी और निर्वासन में करीब 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। आईसीई ने जनवरी से जून के अंत तक 4,503 अप्रवासियों को गिरफ्तार किया।

संघीय कानून प्रवर्तन के आंकड़ों के अनुसार, 2,725 लोगों को निर्वासित किया गया। इससे पहले 2016 के आखिर के महीनों में यह संख्या कम थी।

न्याय विभाग ने इस सप्ताह खुलासा किया था कि संघीय आव्रजन अदालतों ने ट्रंप प्रशासन के पहले छह मीहनों में 57,069 लोगों को अमेरिका छोड़ने का आदेश दिया, जो पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 31 फीसदी अधिक है।

LIVE TV