शास्त्रों में भी कहा जाता है, राजा भी बनता है रंक,अगर…

दिवाली जिस शुभ मुहूर्त में आती है वो धन पाने के नजरिए से बहुत लाभदायक हैं। ऐसे में धन से जुड़े उपाय करने के भी बहुत फायदे मिलते हैं। धनतेरस व दीपावली पर कुछ वस्तुओं को घर में रखा जाए तो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और किसी की भी किस्मत चमका सकती हैं।

राजा भी बनता है रंक

धन की कामना सभी को होती है लेकिन बहुत कम ही लोग होते हैं जिनकी यह कामना पूरी हो जाती हैं। तंत्र और शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है जिनसे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन की बरसात हो सकती है.

इन वस्तुओं से होगी धन वर्षा

दक्षिणावर्ती शंख

दिवाली के दिन दक्षिणावर्ती शंख को घर के पूजा स्थान पर रखना शुभ माना जाता है। माना जाता है की ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती हैं। अगर भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस शंख से उनका अभिषेक जरुर करें। ऐसा करने से किसी वस्तु की कमी नहीं रहती और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

मां लक्ष्मी की चरण पादुकाएं

दीपवाली के अवसर पर चांदी से बनी मां लक्ष्मी की चरण पादुका धन रखने के स्थान पर रखें। यह एक बहुत ही खास और अचूक उपाय है। इसको ऐसे रखें कि इसकी दिशा धन स्थान की तरफ जाए। ऐसा करने से धन सदैव घर आता रहेगा।

चमोली में भगवान राम का राजतिलक, इसी के साथ रामलीला का हुआ सफल समापन

कुबेर प्रतिमा

कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। वह देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। पृथ्वीलोक की समस्त धन संपदा के भी एकमात्र वही स्वामी हैं। धनतेरस या दिवाली के दिन भगवान कुबेर की मूर्ति को घर की उत्तर दिशा में रखकर उस स्थान को रोज साफ करना चाहिए।

कौड़ी

यूं तो कौड़ी समुद्र से निकलने वाली एक बहुत साधारण वस्तु है लेकिन धन पाने में इसका विशेष महत्तव है। लक्ष्मी जी और कौड़ी दोनों ही समुद्र से प्रकट हुई थी, इसके चलते कौड़ी प्राकृतिक रूप से धन को अपनी ओर खींचती है। कौड़ी में भी पीली कौड़ी रखने से धन संबंधी बहुत लाभ मिलते हैं। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे धन स्थान पर रखना शुभ होता है।

 लघु नारियल

लघु नारियल का तंत्र शास्त्र में विशेष महत्व माना जाता है। इसको हम श्रीफल भी कहते हैं, जिसका मतलब है देवी लक्ष्मी का फल। यह आम नारियल से थोड़ा छोटा है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसकी विधि-विधान से पूजा कर लाल कपड़े में बांधकर ऐसे स्थान पर रखना चाहिए, जहां किसी की नजर इस पर न पड़े। इस उपाय से मां लक्ष्मी अति प्रसन्न होंगी और आपको मालामाल कर देंगी।

इन गानों के बिना अधूरा हैं दिवाली का त्यौहार….

मोती शंख

मोती शंक आसानी से प्राप्त नही होता है। यह बहुत ही दुर्लभ होता है और इसीलिए यह विशेष भी माना जाता है। तंत्र शास्त्र की मानें तो यह शंख बहुत ही चमत्कारी और सुंदर होता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे अपनी तिजोरी में रखने से घर वालों में प्यार बढ़ता है और धन का इजाफा भी होता है।

कमल गट्टा

कमल गट्टा कमल से निकलने वाला एक प्रकार का बीज है। मां लक्ष्मी कमल पर ही विराजमान होती हैं। इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है। धनतेरस या दीपावली के दिन इसे घर के पूजन स्थान पर रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

 

 

LIVE TV