
बेंगलुरू के रिसेप्शन में बॉलीवुड के वीर रणवीर सिंह का अपनी नई नवेली दुल्हन दीपिका पादुकोण का फर्श पर फिसलता पल्लू संभालना याद हो तो आपको ये भी पता होगा कि रणवीर अपनी बीवी से सार्वजनिक रूप से प्यार जताने का कोई मौका छोड़ते नहीं हैं। बीती रात दोनों मुंबई के एक मशहूर रेस्तरां से बाहर आते दिखे और जैसे ही दोनों बाहर आए रणवीर को दीपिका की ड्रेस में कुछ लगा दिखाई दिया।
बस, बिना कैमरों की परवाह किए रणवीर वहीं दीपिका की ड्रेस के दाग छुड़ाने लगे। अब ऐसा पति हो तो फिर दीपिका तो कहेंगी ही ना कि दाग अच्छे हैं। बता दें कि बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने कुछ समय पहले ही अभिनेत्री दीपिका पादुकोण से शादी की।
शादी के बाद इस खूबसूरत कपल को अक्सर साथ देखा जाता है साथ ही दोनों बड़े ही अलग अंदाज में अपने फैंस से मिलते हैं। अब इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका को किस करते नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो वायरल भयानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में रणवीर सिंह बेहद कूल अंदाज में नजर वहीं दीपिका बेहद सिंपल लुक में दिखाई दीं। दोनों ने फैंस को देखकर उनका अभिवादन किया और तस्वीरें खिंचवाईं।
वहीं खास बात यह है कि थोड़ी देर बाद ही रणवीर सिंह दीपिका को किस करते हुए मीडिया के कैमरे पर पोज देने लगे। रणवीर का किस करता हुआ यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। इन दोनों स्टार के फैंस कमेंट के जरिए इनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
इस रहस्मयी नदी में हाथ डालते ही निकलता है सोना, लेकिन आदिवासियों ने…
बता दें कि बॉलीवुड के खूबसूरत कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने पिछले साल 14-15 नवंबर को परिवार और करीबियों की मौजूदगी में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका और रणवीर ने अपनी शादी में करीब 25 से 30 करोड़ रुपए खर्च किए।