आज ही के दिन मशहूर वैज्ञानिक ग्राहम बेल का आविष्कार बना था टेलीफोन

कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी से दुनिया को रूबरु कराने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलेक्जेंडर ग्राहम बेल को 7 मई 1876 को अपने अविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने टेलीफोन (दूरभाष) का नाम दिया। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ग्राहम बेल ने न केवल टेलीफोन, बल्कि कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कई और उपयोगी अविष्कार किये। ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम, फोटोफोन, बेल और डेसिबल यूनिट, मेटल डिटेक्टर आदि के अविष्कार का श्रेय भी उन्हें ही जाता है। यह सभी ऐसी तकनीक पर आधारित हैं जिसके बिना संचार क्रांति की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

आज ही के दिन मशहूर वैज्ञानिक ग्राहम बेल का अविष्कार बना था टेलीफोन

 

7 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1876 – एलेक्ज़ेंडर ग्राहम बेल को अपने आविष्कार का पेटेंट मिला जिसे उन्होंने “टेलीफ़ोन” (दूरभाष) का नाम दिया।

1989 – भारतीय मूल के लेखक सलमान रूश्दी के ख़िलाफ़ ईरानी फ़तवे के बाद ब्रिटेन और ईरान के बीच राजनयिक सम्पर्क टूट गया।

1999 – स्काटलैंड संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी को सफलता।

2000 – ब्लादिमीर पुतिन ने रूस के नये राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार सम्भाला।

2001 – पूर्वोत्तर ईरान में बाढ़।

2002 – गुजरात की हिंसा पर अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग ने गम्भीर चिंता जताई।

2004 – नेपाल के प्रधानमंत्री सूर्य बहादुर थापा ने इस्तीफ़ा दिया।

2008-रूस के पूर्व राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने देश के 10वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल हत्फ़-8 का परीक्षण किया।

7 मई को जन्मे व्यक्ति

1968 – केशव प्रसाद मौर्य – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं।

1912- पन्ना लाल पटेल- गुजराती भाषा के जाने माने साहित्यकार थे।

1861 – रबीन्द्रनाथ ठाकुर – नोबेल पुरस्कार प्राप्त बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, संगीतकार, नाटककार, निबंधकार।

1880 – पांडुरं गवामनकाणे – महान भारतीय संस्कृतज्ञ और विद्वान्पंडित।

1893 – भारतीय गुरु परमहंसयोगानंद

1889 – एन. एस. हार्डिकर – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी तथा’हिन्दुस्तानी सेवा दल’ केसंस्थापक।

7 मई को हुए निधन

गर्मियों में कूल रहने के लिए करे ‘कॉफी आइसक्रीम’ का सेवन

1924 – अल्लूरीसी तारामराजू – प्रसिद्ध दक्षिण भारतीय स्वतंत्रता सेनानी

1952 – भारतीय गुरु परमहंस योगानंद

2001- प्रेम धवन, हिंदी सिनेमा जगत के मशहूर गीतकार

7 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

रवीन्द्र जयन्ती (रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिवस)

सीमा सड़क संगठन स्थापना दिवस

LIVE TV