आप सभी या तो कॉफी पीते है या फिर आइसक्रीम खा सकते हैं, क्योंकि ये दोनों चीज़ें काफी अलग है। लेकिन क्या कभी आपने इन दोनों को कंबाइन कर के कभी खाया है। जी, हां आज हम आपको लाजवाब कॉफी आइसक्रीम रेसिपी के बारें में बताएंगे और गर्मी के मौके पर कॉफी और क्रीम लवर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये बेहद टेस्टी रेसिपी है और कुछ ही इनग्रेडिएंट्स की मदद से बनाई जा सकती है। यह किटी पार्टी, पिकनिक, डेट, पॉटलक और बुफे के लिए पर्फेक्ट आइटम है। यहां जानते हैं इसकी आसान रेसिपी
‘कॉफी आइसक्रीम’ रेसिपी
सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर
- 1/2 कप चीनी
- 1 कप दूध
- 2 कप हेवी क्रीम
- 2 चम्मच वनिला एसेंस
कॉफी आइसक्रीम बनाने की विधि:
- एक कटोरे में चीनी और क्रीम डालें। इसको तब तक चीनी घुल न जाए और क्रीम फ्लफी न हो जाए।
- अब वनिला एसेंस के साथ इसमें दूध डालें और कॉफी मिलाएं। इन सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।
- अब इसे एक कंटेनर में रखकर फ्रीजर में रख दें।
- जम जाने के बाद स्कूप से निकालें और गर्मी में टेस्टी आइसक्रीम का मजा लें।