वृद्ध महिला की चोरों ने की पीट-पीट कर निर्मम हत्या !

रिपोर्ट – नीरज सिंघल

सहारनपुर : देर रात घर में घुसे  चोरों ने  वृद्ध महिला की पीट-पीटकर कर हत्या दी | एक तरफ  यूपी पुलिस चोरों व बदमाशों पर लगाम लगाने में पूरी तरह से मुस्तैद है लेकिन दूसरी तरफ यूपी में चोर व बदमाश रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं |

सहारनपुर के थाना  सरसावा क्षेत्र में शास्त्री विहार कालोनी में लूट-पाट के इरादे से आये बदमाशों ने वृद्ध महिला को पीटा | बदमाशों ने मकान के पीछे की दीवार को फांद दिया | घटना को अंजाम परिजनों ने दी पुलिस को सूचना |

पुलिस ने मौके पर पहुँच वृद्ध महिला की हालात नाजुक देख अस्पताल भिजवाया | महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई | पुलिस ने फॉरेन्सिक टीम व डॉग स्क्वायड को बुलाकर जाँच शुरू कर दी है |

 

लम्बे समय से चल रहे फ्लैट में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ !

 

सहारनपुर जिला अस्पताल पहुंचे मृतक के बेटे देवेंद्र ने बताया कि कल देर रात उनके घर पर करीब 3 चोर चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए घुसे थे |

जिन्होंने उसकी मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी | देवेंद्र का कहना है कि उनके घर में से केवल उसकी मां के पर्स से ₹11000 गायब हैं बाकी सब समान मौके पर मौजूद है |

पत्नी के शोर मचाने पर चोर दीवार फांद कर भाग गए | मौके पर पहुंची पुलिस ने देवेंद्र की मां के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल सहारनपुर पहुँचाया जहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है |

मौके पर पहुंचे सहारनपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने बताया कि कल रात कमला नाम की महिला के घर पर कुछ तीन अज्ञात व्यक्तियों ने घुसकर उसके सर पर वार कर दिया था | महिला के साथ मारपीट की गई  है |

अभी तक कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने की सूचना नहीं मिली है | मर्डर करने वाले तीन व्यक्तियों में से एक महिला थी | मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया |

परिवार के सदस्य द्वारा तहरीर ली जा रही है | तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी | इस केस के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं | जो इस मर्डर केस पर वर्क कर रही है |

 

LIVE TV