लम्बे समय से चल रहे फ्लैट में सेक्स रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़ !

रिपोर्ट – प्रशांत शुक्ला

मध्यप्रदेश : सतना पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया | जिसमें एक फ्लैट से 3 लड़कियों समेत 4 लड़कों को बरामद किया गया | यह सभी देह व्यापार के धंधे में संलिप्त थे|

आपको बता दें, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी | भोला नामदेव नामक व्यक्ति द्वारा फ्लैट में देह व्यापार कराया जा रहा है | यही नहीं लड़कियों की सप्लाई भी बड़े पैमाने पर इसके द्वारा की जा रही है |

बताया जा रहा है कि कोलगवां थाना अंतर्गत जीवन ज्योति कॉलोनी स्थित आर. एस. रिसोर्ट नामक बिल्डिंग में लंबे वक्त से देह व्यापार पनप रहा था |

 

बाइक चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश, 3 शातिर बाइक चोर गिरफ्तार !

 

इस बिल्डिंग के सेकंड फ्लोर के फ्लैट में लगातार अज्ञात लोगों का आना जाना लगा रहता था | आज शाम सतना पुलिस की महिला दस्ते ने फ्लैट में छापामार कार्यवाही की |

जहां से रंगे हाथों तीन लड़की और 4 लड़कों को संदिग्ध अवस्था मे गिरफ्तार किया गया | सतना पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है और इस देह व्यापार के गोरखधंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है |

 

LIVE TV