वर्षों से चल रहे नकली डीज़ल बनाने के कारोबार का हुआ भंडाफोड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार !

रिपोर्ट – मनोज त्रिपाठी

प्रतापगढ़ : जनपद में वर्षों से चल रहा है नकली डीजल बनाने का काला कारोबार | बाघराय थाना के कोर्रही गांव का कोटेदार छोटेलाल यादव घर में संचालित कर था डीजल बनाने का कारोबार |

इलाकाई पुलिस ने घर में छापा मारकर 51 ड्रम नकली डीजल, सात खाली ड्रम, केमिकल और उपकरण बरामद किए हैं | नकली डीजल गाड़ी पर लोड करते समय तीन मजदूरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है |

जबकि तेल माफिया अभी भी फरार चल रहा है | कैरोसीन तेल और केमिकल को मिला कर नकली डीजल तैयार किया जाता था |

 

झोलाछाप डॉक्टर ने ले ली महिला और उसके जन्मे बच्चे की जान !

 

पूर्ति विभाग की अफसरों और पुलिस की मिली भगत से सालो से चल रहा था इलाके में नकली डीजल बनाने का काला कारोबार | नकली डीजल टावरों और किसानों के लिए खपाया जाता था |

कई बार पुलिस के हत्थे चढ़ चुके तेल माफिया को नेताओं के संरक्षण और पैसों के बल पर पुलिस छोड़ चुकी है | डीजल के नकली कारोबार का खुलासा होने के बाद से ही हड़कंप मचा हुआ है | पूर्ति अधिकारी की तहरीर पर होगी आगे की कार्यवाई |

 

LIVE TV