लड़के ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर खाना बनाते हुए माँ की तस्वीर की पोस्ट, लोगों ने लताड़ा

हमारे समाज में महिलाओं को सबसे ऊँचे दर्जे पर रख के यह कहने की प्रवृत्ति आम है कि उनके प्यार की कोई सीमा नहीं है और कर्तव्य का कोई अंत नहीं है। महिलाओं से अक्सर यह अपेक्षा की जाती है कि वे बीमार या थकी हुई होने पर भी परिवार की देखभाल करें, जो अनुचित हो सकता है। कुछ ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है।

वायरल हो रही इस तसवीर में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने परिवार के लिए खाना बना रही है, जबकि वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर है। उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर इस तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि, “बिना शर्त प्यार = मां। वह कभी भी ऑफ ड्यूटी नहीं होती है।” जैसे ही पोस्ट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर वायरल हुआ, कई लोगों ने महिला की स्थिति का महिमामंडन करने के लिए लड़के की खिंचाई की। कई लोगों ने कहा कि चूंकि महिला ऑक्सीजन सपोर्ट पर है, इसलिए उसे शायद आराम करने की सबसे ज्यादा जरूरत थी।

तस्वीर की उत्पत्ति स्पष्ट नहीं है और इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाया गया है। हालाँकि, पोस्ट ने वास्तव में महिलाओं, माताओं और उनके “कर्तव्यों” पर बातचीत शुरू कर दी है।

LIVE TV