लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र में मनचले ने महिला को फेंका छत से क्या है पूरा मामला आप भी देखें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पीछा कर रहे मनचले ने एक महिला को उसके छत से फेंक दिया। इसके बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा हैं कि मनचले ने महिला के घर में घुसकर उसे छत से धक्का दें दिया और भागते वक्त उसने महिला के मामा पर भी हमला किया। यह घटना लखनऊ के गुडंबा इलाके की हैं। गंभीर रूप से घायल पीड़िता को पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

लड़के का नाम शिव बताया जा रहा हैं, जो पिछले कुछ दिनों से महिला का पीछा कर रहा था। पीड़िता के चाचा ने बताया कि शिव ने घर में घुसकर उससे मारपीट की और छत से धक्का दें दिया जिसके कारण उसे काफी गंभीर चोट आई हैं।

वहीं पुलिस ने मामला को दर्ज कर लिया हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया हैं, जो अब खतरे से बाहर हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही हैं।

LIVE TV