
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज रायबरेली संसदीय क्षेत्र पहुंचेंगी। उनके साथ उनकी बेटी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा भी रहेंगी। पांचवीं बार चुनाव जीतने पर सोनिया-प्रियंका न सिर्फ जिले की जनता, कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताएंगी, बल्कि संगठन की नब्ज टटोलेंगी।

साथ ही यह जानने की भी कोशिश करेंगी कि इस बार पार्टी ने चुनाव तो जरूर जीता, लेकिन किस कारणवश इस बार अधिक मतों से जीत हासिल नहीं हो पाई।
लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद सांसद सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा का यह पहला रायबरेली दौरा होगा। आज फुरसतगंज एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सड़क मार्ग से होते हुए सोनिया और प्रियंका भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचेंगी।
यहां आम जनता, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका चुनाव जीतने पर आभार जताएंगी। रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ कहा जाता है। यही वजह है कि 2004 से लगातार सोनिया यहां से सांसद हैं। इस बार उन्होंने पांचवीं बार लोकसभा चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है।
उन्नाव में बेख़ौफ़ हुए भूमाफिया, जमीनी विवाद के चलते युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग