राफ्टिंग पर गए लड़के लड़कियों के एक समूह के साथ हुआ हादसा, देखें वायरल वीडियो

तेज लहर के चलते बोट पलटी और लड़के लड़कियां नदी में जा गिरे…फिर शुरू हुआ गाइड का असली काम। देखिए रोमांचक वीडियो।

राफ्टिंग पर गए लड़के लड़कियों के एक समूह के साथ हुआ हादसा, देखें वायरल वीडियो

सहमी सी लड़कियां और रिवर राफ्टिंग का रोमांच। ऐसे में बोट पलट जाए तो क्या होगा। कुछ ऐसा ही होगा जैसा इस Viral Video में हुआ। तेज लहरों की चपेट में आकर लड़के लड़कियों की बोट क्या पलटी,  हाहाकार मच गया। लेकिन गाइड की समझदारी से ये घटना एक बड़ा हादसा होते होते बच गई।

जानिए बंगाल में ही नहीं , देशभर के इन जगहों पर डॉक्टरों की हड़ताल से पहले भी मरीज हो चुके हैं बेहाल…

यूं भी ये वीडियो उस समय वायरल हो रहा है जब गर्मियों के दिनों में लोग ग्रुप बनाकर राफ्टिंग के मजे लेने ऋषिकेश और मनाली जा रहे हैं। राफ्टिंग यूं तो काफी मजेदार और रोमांचक है लेकिन कई बार अनुभव की कमी और व्यग्रता के चलते छोटे मोटे हादसे हो जाते हैं।

ऐसा ही एक पुराना वीडियो social media hj वायरल हो रहा है जिसमें मनाली की व्यास नदी में राफ्टिंग कर रहे कुछ लड़के लड़कियों की बोट पलट गई और फिर क्या हुआ उसके लिए आपको वीडिया देखना होगा।

हालांकि गाइड की समझदारी से सभी की जान बच गई लेकिन ये वीडियो आपको बहुत कुछ सिखाता है। ये सिखाता है कि  राफ्टिंग करते समय खुद पर संयम जरूर रखना चाहिए और धैर्य नहीं खोना चाहिए।

वीडियो में लड़के खुद पर संयम रखते हुए गाइड की बातों को सुनते दिख रहे हैं लेकिन लड़कियां पैनिक में चिल्ला रही है।

यूपी के इस शहर में बसा है पीतल की मूर्तियों का जहां, ये नहीं देखा तो क्या देखा

लेकिन सबसे जरूरी है कि राफ्टिंग के दौरान आपका गाइड बेहद अनुभवी औऱ समझदार हो, वरना ऐसी घटनाएं बुरे हादसों में तब्दील हो जाती हैं।

LIVE TV