राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम, जानें कौन आगे, कौन पीछे…

राजस्थान में 49 नगर निकायों में 2,000 से अधिक पार्षदों के लिए हुए चुनाव में वोटों की गिनती मंगलवार सुबह शुरू हो गई। इनमें पिछले दिनों नवगठित छह नगर पालिकाएं भी हैं। राज्य निर्वाचन विभाग के सूत्रों ने बताया कि सभी निर्धारित केन्द्रों पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। परिणाम दोपहर के बाद आने की उम्मीद है।

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम

उल्लेखनीय है कि राज्य में तीन नगर निगमों, 18 नगर परिषद और 28 नगरपालिकाओं यानी कुल 49 निकायों में सदस्य पार्षद पद के लिए 16 नवंबर को मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 71.53 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

7942 उम्मीदवार चुनावी मैदान में
इन 49 निकायों में कुल 2,105 वार्डों में चुनाव होना था जिनमें से 14 वार्डों में पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं। बाकी 2,081 वार्ड में 7,942 उम्मीदवार अपना चुनावी भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 2,832 महिलाएं व 5,109 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने दारोगा पर आखिर क्यों लगाया रिश्वत खोरी का इंजाम, जानें

महापौर और उप महापौर के चुनाव 27 नवंबर को
पार्षद चुने जाने के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 26 नवंबर और उपाध्यक्ष पद के लिए 27 नवंबर को करवाया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम पांच बजे तक यदि आवश्यक हुआ तो मतदान निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया जाएगा। मतदान की समय सीमा समाप्त होते ही मतगणना शुरू हो जाएगी।

LIVE TV