जानिए अगर आप करने जा रहे हैं योग की शुरुआत , रखे इन बातों का खास ध्यान…

मनुष्य के लिए योग सबसे महत्वपूर्ण माना गया हैं. वहीं इन्सान योग के जरिये स्वस्थ्य रह सकता हैं.बतादें की योग मनुष्य के जीवन को सरल और आसान कर देता हैं. वहीं मानव की हर तरह की शुद्धि का आसान उपकरण है। योग, भारतीय ज्ञान की पांच हजार वर्ष पुरानी शैली है। ये धर्म, आस्था और अंधविश्वास से परे है। योग स्वस्थ जीवन जीने की कला है।

योग की शुरुआत

वहीं योग शरीर के समस्त रोगों के लिए एक पूर्ण चिकित्सा पद्धति है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अपनाई जाने वाली अन्य तरकीबों से योग कई मायनों में अलग है। इसका अभ्यास करने से पहले हमें कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप भी योग शुरू करने वाले हैं तो ये बातें जरूर जान लें।

दरअसल योग करने से पहले एक ऐसा समय चुन लें जब आप बिल्कुल फ्री हों। समय सुबह का हो तो बेहतर होगा। इस बात का भी ध्यान रखें कि आप सातों दिन इस वक्त फ्री रहते हैं। रोजाना समय पर ही योग करें। इससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।योग करने के लिए स्वच्छ और साफ वातावरण की आवश्यकता होती है। इसके अलावा माहौल शांत होना चाहिए। अगर शुद्ध हवा का आवागमन हो रहा है तो वह स्थान योग के लिए उपयुक्त होता है। इसलिए योग की प्रैक्टिस से पहले जगह तय कर लें।

वहीं योग सुबह खाली पेट किया जाए तो बहुत लाभप्रद होता है। अगर यह संभव नहीं हो तो योग और भोजन के बीच कम से कम 3 घंटे का अंतर रखें। योग करने के दौरान एकाग्र रहें. मोबाइल फोन या किसी से बात करने से बचें।

महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान योग नहीं करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान योग करने से रक्त-स्राव संबंधी समस्या हो सकती है। योग करते समय संयम और धैर्य रखना चाहिए, हर व्यक्ति की क्षमता अलग होती है, और उसी हिसाब से वह योग करता है इसलिए अगर संयम के साथ आप योग सीखेंगे तो सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।

LIVE TV