यूपी में थमने का नाम नहीं ले रहा वकीलों का आक्रोश, पुलिस प्रशासन का फूंका पुतला

Report – R.B.Dwivedi

एटा- एटा में अब वकीलों का आक्रोश थमने का नाम नही ले रहा है। पुलिस प्रशासन की उदासीनता के चलते 18 दिन बीत जाने के बाद भी वकील पर जानलेवा हमले के बचे 2 आरोपियो की गिरफ्तारी ना करने को लेकर वकीलों का आज सब्र का बांध टूट गया और आक्रोशित वकीलों ने कचहरी चौराहे पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंक दिया।

कलेक्ट्रेट सभागार में अंदर वैठे डीएम का घेराव कर जमकर पुलिस प्रशाशन व जिला प्रशाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और थाना कोतवाली नगर पुलिस के इंस्पेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही डीएम सभागार से 1 घण्टे बाद बाहर निकले डीएम सुखलाल भारती को वकीलों ने अपना ज्ञापन सौंपा और अपनी मांगों को रखा जिसमे 2 बचे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जिसमे डीएम सुखलाल भारती ने वकीलों से काम पर वापस जाने की मांग की है और उसके बाद में दोनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। उसी को लेकर साथी वकील भड़क गए और गिरफ्तारी ना होने तक क्रमिक अनशन पर रहने की बात कही है। वही कलेक्टरेट से लौटने के बाद आक्रोशित वकीलों ने कचहरी चौराहे पर पुलिस प्रशाशन का पुतला फूंका है।

वही डीएम एटा ने वकील पर जानलेवा मामले में बचे 2 आरोपियो को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वाशन दिया है और वकीलों से आग्रह किया है कि वो अपने काम पर लौटने की अपील भी की है, पर वकील अपनी जिद पर अड़े हुए है जब तक दोनों बचे आरोपियो की गिरफ्तारी नही उससे पहले अनशन ना तोड़ने की बात कही है।

वही पीड़ित अधिवक्त्ता राकेश यादव ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाब के चलते बचे दोनों मुल्जिमानों को पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है और आपको बता दें कि 09 नवम्बर को एक अधिवक्त्ता पुत्र आकाश यादव पर 5 लोगो ने प्राण घातक हमला बोल दिया था जिसमे व्व बल,बाल बाख गए थे उसी को लेकर ये क्रमिक अनशन जारी है।

जानिए दुनिया की ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए हैं बेहद खतरनाक , ले सकती हैं आपकी जान…

वही एटा की इस अधिवक्ताओं की महाहडताल को मैनपुरी, फिरोजाबाद, फरुखाबाद,कासगंज के जनपदों ने स्ट्राइक करके एटा बार एसोसिएशन को अपना समर्थन देकर हड़ताल कर चुके है। वही जिले के सभी अधिवक्तागणों ने वकील पर प्राण घातक हमले के शेष बचे 2 अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने तक आर -पार की जगं लड़ने का ऐलान भी किया है।

LIVE TV