जानिए दुनिया की ऐसी चीजों के बारे में जो आपकी सेहत के लिए हैं बेहद खतरनाक , ले सकती हैं आपकी जान…

बच्चे से लेकर बड़े लोग भी खाने – पीने के शौक़ीन होते हैं । वहीं देखा जाए तो कभी – कभी हमे बिना जानकरी के ऐसी चीजे खा लेते हैं जो हमारे लिए बेहद हानिकारक होते हैं।

 

बतादें की आज भी दुनिया के कई विश्वविद्यालयों में खाने की चीजों और उनके असर को लेकर शोध जारी है। अलग-अलग समुदायों में कुछ चीजों को खाना वर्जित माना जाता है। कई बार ऐसा होता है कि एक समाज में किसी चीज को बेहद चाव से खाया जाता है। वहीं, दूसरे समाज में उसी चीज को वर्जित माना जाता है। इसके पीछे इन चीजों के इंसानी शरीर और मन पर पड़ने वाले असर को जिम्मेदार माना जाता है।

 

प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव सुरेश चंद्रा ने सरकारी विभागों का किया औचक निरीक्षण, हड़कंप

जहां बीते कुछ सालों में हुए शोध में वैज्ञानिकों ने कई ऐसी चीजों का पता लगाया है, जिनके खाने से लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और उनकी जान भी जा सकती है। यहां पर ऐसी ही पांच चीजों का जिक्र है जिनके बारे में पूरी जानकारी नहीं होने पर इन्हें खाने से परहेज करना चाहिए।
पफर मछली

ये एक ऐसी मछली है जिसे साइनाइड जहर से भी ज्यादा खतरनाक माना जाता है। इस मछली में टेट्रोडोटॉक्सिन नामक जहर होता है, जो अपने तेज गति से फैलने के लिए जाना जाता है। हालांकि, इतनी खतरनाक होने के बावजूद भी इस मछली से बनी फुगु डिश जापान में काफी पसंद की जाती है।

जापान में फुगु डिश को अक्सर सूप के साथ परोसा जाता है, लेकिन इस डिश को बनाने के लिए कई सालों की ट्रेनिंग की जरूरत बनती है। इसे बनाने वाले शेफ भी सालों की ट्रेनिंग के बाद ही अपने ग्राहकों को ये डिश परोस पाते हैं।

असल बात ये है कि जब तक इस मछली से बनी डिश ग्राहक तक पहुंचे तब तक इसके जहरीले हिस्से जैसे दिमाग, त्वचा, आँखें, अंडाशय, लिवर और आंतों को हटा देना चाहिए।

खाने की इस चीज के बारे में सुनकर ही आपका जी खराब हो सकता है। दरअसल इसे कासू मारजू चीज कहते हैं। ये इटली में काफी पॉपुलर है। इसे बनाते हुए इसमें उड़ने वाले कीड़ों का लार्वा डाला जाता है। कुछ समय बाद, ये छोटे-छोटे कीड़े चीज को इतना मुलायम बना देते हैं कि चीज के बीचो-बीच का हिस्सा क्रीम जैसा हो जाता है। कासू मारजू चीज के स्वादिष्ट होने की वजह भी ये कीड़े ही हैं।

लेकिन इस चीज को खाना इतना आसान भी नहीं है। ये चीज खाते हुए आपको कीड़ों को पकड़ना पड़ता है, क्योंकि जगह मिलने पर ये कीड़े 15 सेंटीमीटर तक उछल सकते हैं।

दरअसल इसे दुनिया की सबसे खतरनाक चीज भी बताया गया है, क्योंकि अगर चीज में मौजूद कीड़े मर जाते हैं तो इसका मतलब ये होता है कि चीज खराब हो चुकी है। ऐसी स्थिति में इसे खाने से पेट खराब होने, उल्टी होने और डायरिया होने की आशंका रहती है।

LIVE TV