मॉरिशस की ये जगहें आपको देंगी घूमने का ज़बरदस्त अनुभव

हम अक्सर गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को घुमाने का प्लान बनाते हैं। या फिर खुद के घूमने का इंतज़ार करते हैं। जिसके लिए हम हर बार किसी नई जगह पर जाने का मन बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार की छुट्टियों को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको मॉरिशस के कुछ शानदार जगहों के बारे बताएंगे जो आपको एक ज़बरदस्त अनुभव देंगे।

मॉरिशस

आप जब इस बार मॉरिशस की सैर पर जाएं जो हिंद महासागर के तट पर बसा एक खूबसूरत द्वीपीय देश है। इस देश में घूमने के लिए वैसे तो बहुत सी जगहें हैं लेकिन आज हम आपको मॉरिशस की ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जिसे देखकर हमेशा आप वहीं जाना चाहेंगे।

यह जगह मॉरिशस देश के दक्षिण में स्थित है। इसके चारों तरफ सुंदर होटल हैं जहां से मार्ने पहाड़ की झलक दिखाई पड़ती है। इस एक पहाड़ी में मॉरिशस के इतिहास की कई कहानियां छिपी हैं।

मॉरिशस में एक काले पानी की नदी है लेकिन इसकी खासियत इसके पास बने पार्क की है जहां 140 प्रकार के पक्षी और 300 तरह के फूल और पौधे हैं। यहां पिंक पिजन पक्षी पाए जाते हैं जो किसी दूसरी जगह पर आसानी से देखने को नहीं मिलते।

यह मॉरिशस का एक छोटा सा गांव है जहां पहाड़ों की 100 किलोमीटर ऊंचाई से झरना गिरता है और 7 रंग की सुंदर जमीन है। इस जगह को देखने के लिए पर्यटक दूर-दूर से आते हैं।

इस पार्क में बड़े-बड़े मगरमच्छ, विशालकाय चमगादड़, कछुए और बंदर हैं जिन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ हर समय उमड़ी रहती है।

मॉरिशस की यह जगह शुगर एडवेंचर म्यूजियम के नाम से भी मशहूर है। यहां पर देश के मशहूर नेताओं जैसे नेल्सन मांडेला और इंदिरा गांधी के हाथों से लगाए गए पेड़ भी मौजूद हैं। इस बाग में सबसे बड़ा लिली का पेड़ है जो देखने में काफी सुंदर लगता है।

यहां पर एक शाही मेंशन है जो साल 1859 में बनाया गया था। इस जगह से 19वीं शताब्दी के मॉरिशस की झलक देखने को मिलती है।

मॉरिशस के पूर्वी तट पर स्थित सफेद रेत का बीच है जो अपने आप में ही काफी अनोखा है। यहां लगे पेड़ और नीले पानी के साथ यह तट पर्यटकों के मन में खास जगह बनाता है।

LIVE TV