बच्चे की लाश को गाय के गोबर में दबाया, ग्लूकोज भी लगाया… देखिए, कैसे होता है जिंदा!

मृत से जिंदाबिजनौर। तकनीक और विज्ञान के जिस पड़ाव पर आज हम हैं, यहाँ अब किसी प्रकार के अंधविश्वास के लिए जगह नहीं रह जाती है। लेकिन इस मकाम पर भी बहुत से ऐसे लोग देखने को मिल जाते हैं, जो बीती सदी से खुद को निकाल नहीं पाए हैं। दरअसल हम बात कर रहे हैं बिजनौर के धामपुर गाँव के लड़के की, जिसकी मौत की पुष्टि होने के बाद भी घर वाले उसे मृत से जिंदा करने के लिए अजीबोगरीब टोटके अपनाते रहे।

मृत से जिंदा करने की कोशिश

मोनू नाम के इस लड़के को काम करते वक्त बिजली का जोरदार झटका लग गया था। उसे तुरंत नजदीकी डॉक्टर को दिखाया गया। जांच करने के बाद डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। अंधविश्वास की डोर में जकड़े ग्रामीणों ने मोनू को घर ले जाकर जिन्दा करने के लिए अजीब तरीका निकला।

लड़के को ज़िंदा करने के लिए लोगों ने गाय और भैंसों के गोबर के ढेर में उसको दबा दिया। फ़िर वे कभी तो उसकी हथेलियों को बर्तनों से रगड़ते तो कभी उसके सीने को जोर से दबाते रहे। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

ख़ास बात तो यह है कि इन सभी क्रियाओं के साथ ही गांव वालों ने गोबर के ढेर में दबे मोनू को ग्लूकोज भी लगाया हुआ है। एक तरफ़ अंधविश्वास और आडम्बर के चलते ये सब हो रहा है तो वही दूसरी तरफ़ परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

LIVE TV