साक्षी मलिक के लिए रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार की घोषणा

मुख्यमंत्री अखिलेशलखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान साक्षी मलिक को रानी लक्ष्मी बाई पुरस्कार से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने की।

मुख्यमंत्री अखिलेश ने बंधवाई राखी

अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन पर अपने सरकारी आवास पर महिलाओं से राखी बंधवाई। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि इस महान पर्व पर आज देश को एक बेटी साक्षी मलिक ने गौरान्वित किया है।

यह भी पढ़ें : सोनिया ने पदक विजेता साक्षी को दी बधाई

मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा हम साक्षी की इस महान सफलता पर उनको बधाई देने के साथ ही खेल के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की महिलाओं को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान प्रदान करेंगे।

यूपी सरकार सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाडिय़ों को रानी लक्ष्मीबाई तथा पुरुष खिलाडिय़ों को लक्ष्मण पुरस्कार प्रदान करती है। इसके तहत तीन लाख 11 हजार रुपये की धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र तथा प्रतिमा प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़ें : रेपचेज के पहले मुकाबले में साक्षी मलिक जीती

इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से ही महिलाओं के सम्मान में आगे रही है। हम महिलाओं को सम्मान हमेशा करते रहेंगे। हमारी पार्टी की तरक्की बिना किसी प्रदूषण के आगे बढ़ रही है। इसको सभी को देखना होगा। साक्षी की सफलता पर उन्होंने कहा कि साक्षी ने देश को काफी गौरवांवित किया है।

 

LIVE TV