मिनी स्कर्ट और टाइट टॉप पहनने पर मिली सजा, अब दुनिया को पहना रही बिकनी

बिकनीवॉशिंगटन। अमेरिका में रहने वाली तला रासी को महज़ 16 साल की उमर में सिर्फ स्कर्ट पहनने के लिए 40 कोड़ों की सजा सुनाई गई थी। दरअसल तला का जन्म ईरान में हुआ था। और उन्होंने अपनी बचपन का समय ईरान में ही बिताया। जब वह 16 साल की थी तो उन्हें और उनके कुछ दोस्तों को पुलिस ने पार्टी करने के दौरान गिरफ्तार कर लिया था और तला को जेल भेज दिया गया था। यही नहीं तला को मिनी स्कर्ट पहनने पर 40 कोड़ों की सजा भी सुनाई गई थी। जिसके बाद वह अमेरिका आ गई थीं।

बिकनीतला का नाम न्यूजवीक मैगजीन में 2012 में मोस्ट फीयरलैस वुमेन की कैटेगरी में शामिल हो चुका है और उनको हिलेरी क्लिंटन और ओप्रा विनफ्रे के साथ जगह दी गई थी।  खबरों के मुताबिक तला के साथ ईरान में आतंकियों जैसा सलूक हुआ। उन्होंने मिनी स्कर्ट, टाइट टॉप, नेल पॉलिश और मेकअप किया हुआ था। हालांकि यह कोई पहली बार नहीं था। उनको और उनके दोस्तों को शालाघ की सजा दी गई। लड़कियों को 40 कोड़े और लड़कों को 50 कोड़े मारने का आदेश जारी हुआ। इस घटना के बाद वह अमेरिका आ गई।

 

लेकिन कहा जाता है कि कभी-कभी जिस चीज को न करने के लिए आपको ज्यादा प्रेशर किया जाता है तो आपके अंदर उसी को करने की इच्छा होती है। जिसके चलते उन्होंने महिलाओं के लिए स्विम वियर डिजाइन करना शुरू किया। 35 साल की उम्र में वह एक मशहूर फैशन लाइन की मालिक हैं।

 

LIVE TV