महिला ने एलियन जैसे बच्चे को दिया जन्म, देखने के बाद खुद हो गई…

एक महिला ने एक ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी शक्ल आम इंसान से काफी अलग है। एलियन जैसे दिखने वाले बच्चे की मां आजिम नगर कॉलोनी में रहती है। बच्चे का जन्म सुबह आठ बजे हुआ। जिसके बाद हॉपिटल स्टाफ भी हैरान रह गया।


जैसे ही ये खबर आसपास के इलाकों में फैली बच्चे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटनी शुरु हो गर्इ। डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चे के शरीर में आंख, नाक, कान और हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हुए हैं। जन्म के बाद उसके माता-पिता ने बच्चे को जैसे-तैसे लोगों की नजरों से बचाया और उसे अपने घर ले गए। उनके घर भी इस बच्चे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गर्इ।

बच्चे का अजीबोगरीब शरीर देखकर उसकी मां भी डर गर्इ। हालांकि बाद में उसने बच्चे को कुछ देर के लिए अपनी गोद में रखा। इस मामले में डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

उनका कहना है कि ये मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण भी हो सकता है। इसमें बच्चे के शरीर के उपर एक लेयर बनती है, जिससे बच्चे की त्वचा आॅक्सीजन नहीं ले पाती है। वहीं एक दूसरे डाॅक्टर के अनुसार ये हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी है।

कभी सोचा है कि कुत्ते बिजली के खंभे या कार के टायर पर ही क्यों करते हैं पेशाब…

बच्चे का रंग जहां पर भी हरा था, वहीं पर उसके शरीर में धारीदार आकृतियां बन गर्इ हैं। देखने में उसका मुंह शरीर की तुलना में काफी बड़ा है। वहीं कानों का विकास नहीं हुआ है। इस कारण जो भी इस बच्चे को देखता है वो डर जाता है।

LIVE TV