भीगी हुई किशमिश खाने के हैं अनेकों फायदे, पेट के साथ लिवर की गंदगी भी होती है दूर

किशमिश पोषक तत्वों का भंडार है। अन्य सभी सूखे मेवों की तरह किशमिश का बखान कम ही सुनने को मिलता है। लेकिन जब आपको इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में पता चलेगा तो आप नियमित रूप से इसका सेवन करेंगे। आज हम भीगे हुए किशमिश खाने के कुछ स्‍वास्‍थ्‍य लाभों के बारे में बता रहे हैं। किशमिश का सेवन करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसके अधिकतम स्वास्थ्य लाभों को प्राप्त करने के लिए इसे भिगो कर रख दिया जाए। बस एक गिलास पानी में 8-10 किशमिश रात भर भिगोना है। सुबह इसे अच्छी तरह फेंटें और फिर इसे खाली पेट पी लें।

भीगी हुई किशमिश
किशमिश में मौजूद पोषक तत्‍व
किशमिश आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और फाइबर में समृद्ध हैं। इसलिए, यह स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है। किशमिश में प्राकृतिक चीनी की भी उच्च मात्रा होती है। किशमिश आमतौर पर सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये विविधता के अनुसार सुनहरे, हरे और काले रंगों में आते हैं। इसका उपयोग कुछ व्यंजनों के साथ-साथ विशेष रूप से डेसर्ट को गार्निश करने के लिए भी किया जाता है। किशमिश में अधिक मात्रा में कैलोरी होती है, इसलिए इसे सीमित मात्रा में सेवन करना चाहिए। यहां भीगे हुए किशमिश और उसका पानी पीने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में हम आपको बता रहे हैं।

किशमिश का पानी पीने के लाभ
लिवर
किशमिश सबसे अच्छे ड्राई फ्रूट्स में से एक है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है और लीवर को प्रभावित होने से बचाता है। किशमिश का पानी पीने से लिवर हमेशा रोकमुक्‍त रहता है।

पुलवामा में आतंकी हमले के बाद बडगाम में सुरक्षाबलों ने दो आतंकी किए ढेर

बेहतर डाइजेशन
भीगे हुए किशमिश में कैलोरी की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इसलिए इस बात का ध्यान रखें कि इसे ज्यादा मात्रा में न लें। इसे नियमित अपने आहार में शामिल करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलता है। असल में यह फाइबर से भरपूर होता है। इसे आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगो सकते हैं जिससे पेट साफ हाता है।

बेहतर इम्युनिटी पावर
इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। दरअसल भीगे हुए किशमिश में सभी तरह के पौष्टिक तत्व उपलब्ध होते हैं जिसके सेवन से आपकी इम्युनिटी पावर बेहतर होती है। साथ ही यह बैक्टीरियर और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

मुंह से बदबू
मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है। खासकर यदि किसी महिला को नियमित मुंह से बदबू आने की शिकायत रहती है तो उन्हें इसका उपयोग आवश्यक तौर पर करना चाहिए।

वंदे भारत एक्सप्रेस को PM मोदी ने दिखाई हरी झंडी…

कैंसर के बचाव
सूखे किशमिश में इतनी क्षमता होती है कि यदि किसी के शरीर में कैंसर सेल डेवलेप हो रहे होते हैं, तो उसे रोकता है और आपको स्वस्थ बनाता है। दरअसल में इसमें केचिन्स भारी मात्रा में पाई जाती है जो कि रक्त में पाया जाने वाला पोलीफेनोलिक एंटीआक्सीडेंट है।
हाइपरटेंशन से बचाव
विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं। जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि इसमें कई तरह के लाभदायक तत्व मौजूद होते हैं। इसी तरह इसमें पोटाशियम भी होता है। इसके सेवन से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।
अनीमिया से बचाव
माना जाता है कि किशमिश के सेवन से आप अनीमिया से भी लड़ सकते हैं। असल में किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोता होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फार्मेशन में उपयोगी हैं। इतना ही नहीं इसमें कापर भी होता है जिससे रेड ब्लड सेल्स बनने में मदद मिलती है। अतः आप इसे अपने खानपान में निश्चित रूप से सेवन करें।

LIVE TV