बिहार ही नहीं दिल्ली में भी भागीदार होंगे भाजपा और जदयू, बढ़ेगा शरद यादव का कद

भाजपा और जदयूनई दिल्ली। 24 घंटे पहले तक एक दूसरे के धुरविरोधी रहे भाजपा और जदयू का अब दोस्ताना हो गया है। चार साल से सत्ता से दूर भाजपा अब किसी भी जदयू नेता से गुरेज नहीं करेगी। बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी फेरबदल की संभावना है। इसमें राज्यसभा सांसद शरद यादव को लाया जा सकता है। साथ ही एक और चेहरा शामिल हो सकता है।

जदयू कोटे से राज्यसभा सांसद शरद यादव और पवन वर्मा मंत्री बन सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक को केंद्रीय मंत्री का और एक को राज्य मंत्री की जिम्मेदारी मिल सकती है।

बता दें कि, बुधवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को फिर से एकबार बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। 4 साल के बाद बिहार में एकबार फिर बीजेपी सत्ता में आयी है। बिहार में सत्ता परिवर्तन के साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी बदलाव के कायस लगाए जा रहे थे।

उधर बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर छठवीं बार नीतीश कुमार के शपथ का असर मंत्रालयों के कर्मचारियों में भी देखने को मिला। एनडीए की सरकार बनते ही राजद कोटे के मंत्रियों के दफ्तर से उसके नेम प्लेट हटाए जा रहे हैं।

LIVE TV